16 august current affiars (MCQ & expaination)
Daily current affiars
Q1. हाल ही में विश्व अंग दान दिवस कब मनाया गया है? /
1. 13 अगस्त /13 August
2. 10 अगस्त / 10 August
3. 12 अगस्त /12 August
4. 9 अगस्त/09 August
Answer :-(1)
व्याख्या :- किसी व्यक्ति के जीवन में अंग दान के महत्व को समझने के साथ ही अंग दान करने के लिये आम इंसान को प्रोत्साहित करने के लिये सरकारी संगठन और दूसरे व्यवसायों से संबंधित लोगों द्वारा हर वर्ष 13 अगस्त को भारत में अंग दान दिवस मनाया जाता है।
Q2. हाल ही में सनफीस्ट इंडिया रन एज वन के ब्रांड एंबेसडर कौन बने है ?
1. ऋषभ पंत/ Rishabh Pant
2. सौरभ गांगुली / Saurabh Ganguly
3. एलयुड किपचोगे / Alude Kipchoge
4. सुनील छेत्री / Sunil Chhetri
Ans (3)
व्याख्या :- एलीउड किपचोगे सनफीस्ट इंडिया रन एज वन के ब्रांड एंबेसडर बने। 14 अगस्त 2019 बीते साल विएना में दो घंटे में मैराथन पूरा करके नया और ग्लोबल आइकॉन एलीउड किपचोगे एम्बेसडर के तौर पर सनफीस्ट इंडिया रन एज वन मूवमेंट से जुड़ गए। यह इवेंट प्रोकैम इंटरनेशनल का सबसे बड़ा नागरिक केंद्रित अभियान हैं यह अभियान 28 राज्यों और 8 केंद्र शसित प्रदेशो और दनिया भर में रहने वाले भारतीय शामिल होंगे।
Q3. हाल ही में उत्तर कोरिया के प्रधानमंत्री कौन बने है?
1. किम टोक हुन / Kim Tok Hoon
2. वाल्टर रोजर मार्टोस रुइज़ / Walter Roger Martos Ruiz
3. जेई रियोंग / Jae Ryeong
4. महिंद्रा राजपक्षे / mahindra rajapaksa
Ans(1)
व्याख्या :- Kim Tok Hun बने उत्तर कोरिया के नए प्रधानमंत्री, Kim Jong ने किया नियुक्त किम जोंग ने यह फैसला गुरुवार को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की पोलित ब्यूरो की प्योंगयांग में हुई बैठक के दौरान लिया। उत्तर कोरिया में सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने देश के प्रधानमंत्री पद पर किम टोक हुन को नियुक्त किया है।
Q4. हाल ही में किस राज्य ने महिला सशक्तिकरण के लिए ओरुनोदोई योजना की शुरुआत की है?
1. मिज़ोरम / Mizoram
2. मेघालय / Meghalaya
3. मणिपुर / Manipur
4. असम /Assam
Ans (4)
व्याख्या :- असम राज्य सरकार ने महिलाओं के वित्तीय सशक्तीकरण के लिए एक मेगा योजना "ओरुनोडोई योजना" शुरू की। मेगा योजना के तहत, लाभार्थियों का जिलेवार चयन 17 अगस्त से शुरू होगा।
Q5. हाल ही में किस देश के सुमात्रा द्वीप पर माउंट सिनाबंग (Mount Sinabung) ज्वालामुखी में पुनः उद्गार हुआ है?
1. लेबनान / Lebanon
2. कुवैत / Kuwait
3. इंडोनेशिया / Indonesia
4. मलेशिया / Malaysia
Ans(3)
व्याख्या :- हाल ही में इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर माउंट सिनाबंग (Mount Sinabung) ज्वालामुखी में पुनः उद्गार हुआ है. उल्लेखनीय है कि लगभग 400 वर्षों की निष्क्रियता के बाद यह ज्वालामुखी वर्ष 2010 में पुनः सक्रिय हुआ था. वर्ष 2010 के बाद वर्ष 2014 और वर्ष 2016 में भी इस ज्वालामुखी में उद्गार हो चुका है. माउंट सिनाबंग, इंडोनेशिया में 120 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है.
Q6. हाल ही में अगले सत्र मे खुद का शिक्षा बोर्ड बनाने की घोषणा कौन से राज्य ने की है ?
1. केरल/ Kerala
2. छतीसगढ़ / Chhattisgarh
3. दिल्ली / Delhi
4. ओडिशा/Odisha
Ans(3)
व्याख्या :- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अनुसार, दिल्ली का अपना स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले साल तक चालू होने की उम्मीद है, हालांकि, अन्य राज्यों के विपरीत, यह सरकारी स्कूलों पर लागू नहीं होगा।
Q7. हाल ही में अमृत (AMRUT) योजना के कार्यान्वयन में कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा?
1. गुजरात /Gujarat
2. तेलंगाना /Telangana
3. चंडीगढ़ / Chandigarh
4. ओडिशा/ Odisha
Ans(4)
व्याख्या :- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने हाल ही में AMRUT योजना के तहत राज्यों की रैंकिंग जारी की है। ओडिशा ने 85.67% स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया है।
Q8. हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश में सबसे अधिक समय तक सेवा देने वाले कौन से प्रधान मंत्री बन गए हैं?
1. पांचवें / fifth
2. दूसरे / Second
3. तीसरे / Third
4. चौथे / Fourth
Ans(4)
Q9. हाल ही में CRPF के नए महानिरीक्षक कौन बने है?
1. पी. प्रवीण सिद्धार्थ / P. Praveen Siddharth
2. हार्दिक सतीशचंद्र शाह / Hardik Satishchandra Shah
3. आनंद प्रकाश माहेश्वरी / Anand Prakash Maheshwari
4 पी. एस. रानीपसे / P.S. Ranipse
(4)
व्याख्या :- ओडिशा कैडर के IPS अधिकारी, पी. एस. रानीपसे को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का महानिरीक्षक (Inspector General) नियुक्त किया गया है। वह ज्वाइन करने की तारीख से पांच साल की अवधि तक इस पद पर बने रहेंगे।
Q10. हाल ही में सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के नाम पर किस राज्य में दो फ्लाईओवर का नाम रखा है?
1. असम / Assam
2. केरल / Kerala
3. गुजरात / Gujarat
4. छत्तीसगढ़ / Chhattisgarh
(3)
व्याख्या :- गुजरात में, अहमदाबाद शहर के दो ओवर ब्रिजों का नाम स्वर्गीय अरुण जेटली और सुषमा स्वराज के नाम पर रखा गया है। शहर के रानिप क्षेत्र में पुल के ऊपर के रेलवे को आत्मानबीरार गुजरात रेलवे फ्लाईओवर के नाम से जाना जाएगा।
Q11. गुजरात में दो ओवर ब्रिजो का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?
1. जेटली
2.सुषमा स्वराज
3.उपयुक्त दोनों
4.अटल बिहारी वाजपेयी
Ans(3)
imp :- रुण जेटली हमारे देश के पूर्व वित्त थे और सुषमा स्वराज हमारे देश की पूर्व विदेश मंत्री थीं.
गुजरात राज्य-
• राजधानी-गांधीनगर
• मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
• गवर्नर- आचार्य देवव्रत
• मुख्य न्यायाधीश-विक्रम नाथ
• पड़ोसी देश - पाकिस्तान
Q12. नौसेना संचालन के महानिदेशक कौन नियुक्त हुए है ?
1. दिनेश के त्रिपाठी
2. विपिन रावत
3. अरुण कुमार
4. RKS भदौरिया
Ans(1)
Important Point -
भारतीय नौसेना-
• Indian Navy
• मुख्यालय - नई दिल्ली
• नौसेना दिवस-4 दिसंबर
• नौसेना अध्यक्ष - करमबीर सिंह
Q13. UAE और किस देश के बीच ऐतिहासिक शान्ति समझौता हुआ है ?
1. इज़राइल
2. साउथ कोरिया
3. इराक
4. फ्रांस
Ans(1)
imp :- • इजराइल एशिया महाद्वीप में स्थित है.
• राजधानी-जेरूसलम
• मुद्रा- इस्राएली शेकेल
• प्रधानमंत्री -बेंजामिन नेतन्याहू
• राष्ट्रपति - रुवन रिवलिन
Q14. किस देश ने क्लीन योर प्लेट कैपेन 2.0 (Clean Your Plate Campaign" नामक अभियान शुरू किया है ?
1. रूस
2. ब्राजील
3. चीन
4. इटली
Ans(3)
Imp :- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को भोजन बर्बाद करने से रोकना है और अधिकारियों की असाधारण दावतों और स्वागतों को समाप्त करना है.
# चीन-
• राजधानी-बीजिंग
• Currency - रेनमिनबी (युयान)
• राष्ट्रपति - शी जिनपिंग
• चीन और भारत के बीच इंटरनेशनल बॉर्डर लाइन का नाम मैकमोहन रेखा है.
• चीन की सबसे लंबी नदी यांगत्सी (6300 km) है और ये एशिया की सबसे लंबी नदी है.
Q15. किस ने शेर, डॉल्फिन संरक्षण के लिए परियोजनाएं शुरू
की?
1. नरेंद्र मोदी
2. प्रशांत भूषण
3. गौरव भाटिया
4. इंदिरा जयसिंह
Ans(1)
imp :- एशियाई शेर गिर के राष्ट्रीय उद्यान और गुजरात के सौराष्ट्र के आसपास के वातावरण तक सीमित हो गए हैं।
• जून 2020 में गुजरात वन विभाग ने उनकी जनसंख्या को 2015 में 29% - 523 तक बढ़ाकर 2020 में 674 करने का सुझाव दिया था।
• विभाग ने यह भी बताया कि सौराष्ट्र में शेरों के वितरण क्षेत्र में 36% की वृद्धि हुई है।
• विशेषज्ञ एशियाई शेरों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए गुजरात के बाहर प्रजातियों के प्रजनन के लिए भी बुला रहे हैं।
Q16 . किसने CEO ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता है ?
1. सलिल पारेख
2. गगन अरोड़ा
3. शशिधर जगदीशन
4. सुंदर पिचाई
Ans (2)
Q16. किस बैंक ने शौर्य KGC कार्ड लॉन्च किया है ?
1. SBI
2. HDFC बैंक
3. PNB
4. Ucoach
Ans(2)
Imp :- शौर्य KGC कार्ड सशस्त्र बलों के लिए लॉन्च किया है.
इस कार्ड के इस्तेमाल से कृषि से जुड़ी जरूरतों और फाइनेंस की सुविधा प्राप्त करना है
• HDFC-Housing Development Finance Corporation
• 6 अगस्त 1994-मुंबई
• अध्यक्ष - सी एम वासुदेव
• प्रबंध निदेशक - आदित्य पूरी
• MD &CEO - शशिधर जगदीशन
17. भारतीय तटरक्षक बल ने एक अपतटीय गश्ती पोत लॉन्च किया इसका नाम क्या है?
1. समर्थ
2. सार्थक
3. लक्ष्य
4. इनमे से कोई नहीं
Ans(2)
Imp :-
• अपतटीय गश्ती पोत को गोवा शिपयार्ड लेमिटेड ने लॉन्च किया गया है.
• भारतीय तटरक्षक बल - indiancoast guard
• 01-18 अगस्त 1978
• मुख्यालय - नई दिल्ली
• अध्यक्ष - कृष्णस्वामी नटराजन
Q18. हाल ही में कौनसा देश अरब देश इजरायल के साथ अब्राहम एकोई समझौते पर सहमत हो गया है ?
1. जॉर्डन/ Jordan
2. UAE
3. ईराक / Iraq
4. लेबनान/ Lebanon
Ans(2)
Q19. covID - 19 वैक्सीन की खरीद और प्रबंधन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया
है ?
1. हर्ष कुमार भनवाला / Harsh Kumar Bhanwala
2. प्रदीप कुमार जोशी/ Pradeep Kumar Joshi
3. Dr VK पोल / Dr VK Poll
4. हरदयाल प्रसाद / Hardayal Prasad
Ans(3)
Q20. किस देश ने F-16 जेट की खरीद के लिए अमेरिका के साथ समझौता किया है ?
1. स्पेन |Spain
2. भारत India
3. दक्षिण कोरिया /South Korea
4. ताइवान /Talwan
(4)
0 Comments